सम्मान के साथ
अन्तिम संस्कार की सम्पूर्ण व्यवस्था
परिवार के कठिन समय में हम आपके साथ हैं।
धार्मिक विधि-विधान और आवश्यक सेवाओं के साथ हम आपकी हर आवश्यकता का ध्यान रखते हैं।
तेरहवीं संस्कार सेवा:
शिव पूजन अंतिम संस्कार समाजिन में हम दिवंगत आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए किए जाने वाले ‘तेरहवीं संस्कार’ के संपूर्ण अनुष्ठान को पूरी पवित्रता, श्रद्धा और पारंपरिक सनातन नियमों के अनुसार संपन्न कराने की जिम्मेदारी उठाते हैं, क्योंकि हिंदू धर्म में देहावसान के तेरहवें दिन इस संस्कार का विशेष विधान है जिसमें ब्राह्मण भोजन, हवन और पितृ तृप्ति के लिए विशेष दान-पुण्य किए जाते हैं ताकि आत्मा को सद्गति मिल सके। इस बड़े आयोजन को बिना किसी तनाव के पूरा कराने के लिए हम संपूर्ण विधि-विधान और शुद्ध मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराने हेतु विद्वान पंडित की व्यवस्था, आवश्यक पारंपरिक सामग्रियों की उचित उपलब्धता, तथा शोकसंतप्त परिवार को प्रबंधकीय तनाव से मुक्त रखने के लिए पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, ताकि आप पूरी निष्ठा और आदर के साथ अपने सभी पारिवारिक व धार्मिक कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
