सम्मान के साथ
अन्तिम संस्कार की सम्पूर्ण व्यवस्था

परिवार के कठिन समय में हम आपके साथ हैं।
धार्मिक विधि-विधान और आवश्यक सेवाओं के साथ हम आपकी हर आवश्यकता का ध्यान रखते हैं।

शांति पूजन सेवा:

शिव पूजन अंतिम संस्कार समाजिन में हम परिवार की मानसिक शांति, नकारात्मक ऊर्जा के निवारण और दिवंगत आत्मा की तृप्ति व सद्गति के लिए ‘शांति पूजन’ (एवं तेरहवीं/श्राद्धोपरांत शांति अनुष्ठान) की संपूर्ण व्यवस्था पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कराते हैं। किसी भी अप्रिय घटना या परिवार में हुई क्षति के उपरांत घर का वातावरण शांत करने, प्रेत बाधा निवारण या कुल की शांति के लिए शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार विशेष पूजन का बड़ा महत्व होता है। इस गंभीर अनुष्ठान को पूर्ण अनुशासन और शुद्धता से संपन्न कराने के लिए हमारे अनुभवी वैदिक पंडित सभी मंत्रोच्चार, हवन और शांति पाठ को पूरी तन्मयता से कराते हैं, साथ ही इसमें लगने वाली सभी आवश्यक पूजन सामग्री का प्रबंध भी हम खुद करते हैं ताकि आपको किसी प्रकार की भागदौड़ न करनी पड़े और आप व आपका परिवार पूर्ण शांति व पवित्रता के साथ इस धार्मिक विधान को पूरा कर सकें।